राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों (Group D) के 53,749 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है, जो 19 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी।
Rajasthan 4th Grade Vacancy 2025:
राजस्थान में सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। आज यानी 21 मार्च 2025 से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (ग्रुप डी) के 53,749 पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म भरने शुरू हो चुके हैं। यह राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक है। अगर आप भी 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता है। इन पदों पर आवेदन rssb.rajasthan.gov.in और sso.rajasthan.gov.in के जरिए 19 अप्रैल 2025 तक कर सकते हैं।
इस भर्ती की खास बात यह है कि पहले 52,453 पदों की घोषणा हुई थी, लेकिन अब इसमें 668 पद और जोड़े गए हैं। यानी अब कुल 53,749 वैकेंसी पर भर्ती होगी। इसमें से 48,199 पद गैर-अनुसूचित क्षेत्रों (नॉन-टीएसपी) और 5,550 पद अनुसूचित क्षेत्रों (टीएसपी) के लिए हैं। पहले नॉन-टीएसपी में 46,931 और टीएसपी में 5,522 पद थे, लेकिन अब इनमें क्रमशः 640 और 28 पदों की बढ़ोतरी हुई है। इसका मतलब है कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मौका मिलेगा। RSSB ने इसके लिए संशोधित नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है, जिसे आप ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
अगर आपकी उम्र 18 से 40 साल के बीच है और आपने 10वीं कक्षा पास की है, तो आप इसके लिए योग्य हैं। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। खास बात यह है कि आरक्षित वर्गों को उम्र में छूट भी दी जाएगी। जैसे-
- राजस्थान के SC, ST, OBC, MBC और EWS वर्ग के पुरुषों को 5 साल की छूट।
- इन वर्गों की महिलाओं को 10 साल की छूट।
- सामान्य वर्ग की महिलाओं को भी 5 साल की छूट मिलेगी।
- इसके अलावा, शैक्षणिक योग्यता के लिए सिर्फ 10वीं पास होना जरूरी है, जो इसे हर वर्ग के युवाओं के लिए सुलभ बनाता है।

Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.